फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगाकर मारा नील गाय को

विज्ञापन
फोटो-9- मारकुंडी क्षेत्र में पकड़े गए नील गाय का शिकार करने वाले शिकारी । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर क्षेत्र के जंगलों में करंट लगाकर जानवरों को मारने वाले चार युवकों को वन विभाग की टीम ने मानिकपुर रेंज के चुरेह केसररूवा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से शिकार की गई नील गाय की सींग, हड्डी व अन्य उपकरण भी मिले है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के चमरौंहा डाडी गांव के छह युवकों ने मानिकपुर क्षेत्र रैपुरा रेंज के जंगल में करंट लगाकर एक नील गाय का शिकार शुक्रवार को किया था। शिकार कर घर लौटते समय वन विभाग की टीम ने चुरेह केसरूवा गांव के पास से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें चमरौहा निवासी मनमोहन पुत्र मेवालालच अनिल पुत्र लालमन,बाबू लाल पुत्र भैरो व शिव शंकर पुत्र संतोष है। जबकि दो युवक गिरधारी व उमेश निवासी चमरौड़ी मौके से भाग गये। यह जानकारी वन विभाग के डीएफओ कैलाश प्रकाश ने दी। टीम में वन विभाग के दरोगा श्याम लाल, अजरूदद्दीन, रामअवतार, रामपाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें