फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व के लिए शिवालय तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके लिए धर्मनगरी सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारी की गई है। उधर, शहर में शिव बारात निकालने की तैयारी भी की गई है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर रामघाट स्थित प्राचीन मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए एक दिन पहले बुधवार से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचने लगे हैं। इसी तरह से पहाड़ी कस्बा स्थित पालेश्वर नाथ मंदिर, मऊ क्षेत्र के ऋषियन व भरतकूप के मड़फा मंदिर की सजावट की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर इन शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करेंगे। शहर के नई बाजार में शिवभक्त रमेश धतुरहा, दिनेश धतुरहा, राहुल गुप्ता, सचिन शिवहरे ने बताया कि शिव बारात काफी आकर्षक होगी। शिव बारात शहर के नई बाजार से निकलकर डाकघर तक जाएगी। इसके बाद रेलवे फाटक के पास शिवपार्वती की शादी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें