फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ जल घर-घर पहुंचाने का प्रशिक्षण प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। गायत्री शक्तिपीठ परिसर चित्रकूट में बुधवार को जोन के सभी कार्यकर्ताओं की गोष्ठी हुई। इसमें शांतिकुंज हरिद्वार से टोली नायक रमाशंकर पटेल, वाराणसी जोन प्रभारी पी सिंह, मुरादाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह की टोली ने उप जोन चित्रकूट के अलावा प्रयागराज, कौशांबी एवं बांदा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इन सभी का स्वागत गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य टोली नायक रमाशंकर ने घर-घर गंगा हर- हर गंगा आपके द्वार हरिद्वार की गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की योजना के बारे में विस्तार से बताया। पहले चरण में 11 गांव हर शक्तिपीठ में चुनना है और हर गांव के 24 घरों में देव स्थापना दीपक के माध्यम से करना है। अगला चरण 26 मई से शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें