चित्रकूट। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत खराब हो गई। जिला अस्पताल से जानकीकुंड अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। जबकि नवजात की मौत पहले ही हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य गांव की महिला के नवजात की मौत इलाज के दौरान हो गई।
बहिलपुरवा थाना अंतर्गत पचपेड़ निवासी सरिता देवी पत्नी रामविलास जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। यहां उसने एक नवजात को जन्म दिया था, जिसकी मौत कुछ ही देर में हो गई। इसके बाद मां सरिता देवी की हालत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल ले जा रहे थे पर बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यह जानकारी मृतक के भाई नत्थू प्रसाद ने दी। बताया कि बहन की दूसरी डिलेवरी थी। इसके पहले बच्ची हुई थी। जो पूरी तरह से स्वस्थ्य है। घटना को लेकर उन्होंने किसी से शिकायत नहीं किया।
वही, पहाड़ी थाना अंतर्गत नांदी गांव की रीना पत्नी गंगा का प्रसव पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। महिला की मां रेखा देवी ने बताया कि डाक्टरों ने बताया है कि नवजात के मुंह में गंदापानी चला गया था और उसका वजन भी कम था। जिसके कारण नवजात की मृत्यु हो गई है। मां स्वास्थ्य है। जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डा.आरके गुप्ता ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
बाइक से युवक गिरा, मौत
चित्रकूट। पहाड़ी थाना अंतर्गत खेरी गांव निवासी एक युवक की मौत बाइक से गिराने के कारण हो गई।बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाये था। खैरी गांव निवासी रिंकू सविता (18)पुत्र मुन्ना सविता अपनी सैलून की दुकान को बंद कर बाइक से घर आ रहा था। परसौंजा गंाव के पास जब पहुुंचा तो सड़क खराब होनेे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे चालक रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। इसके बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी नहीं हुई थी। पांच भाईयों में वह तीसरे नंबर का है। घटना से मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है ।घटना की जानकारी मृतक के भाई पिन्टू सविता ने दी।