फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट क्षुब्ध किशोर ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकंप मच गया है। बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर निवासी रमेश सिंह ने बताया कि वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसके गांव के घर में छोटे बेटे प्रांशू (13)को परिजनों ने बेवजह गांव में घूमने को लेकर डांटा डपटा था। जिससे वह क्षुब्ध होकर चुपचाप अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर उसके पिता बुधवार को गांव पहुंचे हैें अब बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें