फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोका निर्माण कार्य, मांगे कागजात

विज्ञापन
फोटो- 4- मानिकपुर के एक स्थान पर चल रहे निर्माण कार्य को एसडीएम के आदेश पर रोका गया। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले में चल रहे निर्माण कार्य को रविवार को पुलिस फोर्स ने पहुंचकर बंद कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। देर शाम अग्रिम आदेश तक निर्माण न करने के निर्देश पर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे के शिवनगर व महावीर नगर निवासी अमीरुल हसन पुत्र मुन्ना, कुलदीप द्विवेदी पुत्र लालजी द्विवेदी , राकेश पुत्र नत्थू, रामचंद्र साहू पुत्र कामता प्रसाद ने एसडीएम संगम लाल को बताया कि उनकी भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। जबकि भूमि का मामला अदालत में लंबित है। दावा किया कि कई सालों से इस भूमि पर उनके आवास बने हैं और उनकी रजिस्टर्ड भूमि पड़ी है। यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से मिलकर आरोपीगण फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता थाने पहुंचे और थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम ने थाना प्रभारी से निर्माण रोकने के निर्देश दिए। निर्माण कराने वालों को अपने कागजात लेकर एसडीएम कोेर्ट व थाने में आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें