चित्रकूट। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से वितरण होने वाले पोषाहार में बदलाव कर नई व्यवस्था के तहत मंगलवार से सूखा राशन के साथ लाभार्थियों को देशी घी व मिल्क पाउडर वितरित किया जाएगा।
इसमें 82763 लोगों को लाभ मिलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी तक सूखा राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी गई है। जिले के 959 केन्द्रों से सूखा राशन के तहत गेहूं, दाल, चावल का वितरण लाभार्थियों को पहले से किया जा रहा है। अब दूध और देशी घी का वितरण 25 फ रवरी तक किया जाएगा। (संवाद)