फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

771 स्थानों पर होलिका दहन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। होली को लेकर जिले में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रंगों व पिचकारियों से बाजार सज चुके है। इस बार बाजार में रंग के साथ हर्बल गुलाब व अबीर भी बिक रहा है। साथ ही कई तरह के मुखौटे भी। उधर, इस बार 771 स्थानों पर होलिका दहन रविवार को होगा। जबकि रंग सोमवार को खेला जाएगा। शहर सहित मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही, भौरी क्षेत्र में होली पर्व मनाने के लिए तैयारी जोरों पर है। वही घरों में पकवान बनाने की तैयारी शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में फाग व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होने लगे हैं।
विज्ञापन

---े
पापड़ चिप्स की बिक्री
बाजार में होली के लिए पापड़, चिप्स व अन्य खाने पीने की वस्तुएं की दुकानें भी सज गई है। जिसमें आलू, चावल, सूची के अलग-अलग पापड़ व चिप्स की बिक्री हो रही है।
----
महंगे सरसों के तेल व रिमाइंड ने बिगाड़ा खेल
इस बार की होली में सरसों के तेल सहित रिफाइंड महंगी वस्तुओं के लिए गृहणियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गृहणी राधा द्विवेदी, ममता गुप्ता, सुनीता आदि ने बताया कि सरसों का एक किलो तेल 150 रुपये में मिल रहा है। जबकि पिछले साल 90 रुपये में था। जबकि रिफाइंड एक किलो 120 रुपये इस समय मिल रहा है। जबकि पिछले साल 95 रुपये किलो मिल रहा था। जबकि खोआ 200 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें