फोटो-5- शिखादेवी - फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। राजापुर थाना अंतगर्त गनीवा प्रसिद्धपुर गांव में घरेलू विवाद पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। गनीवां चौकी इंचार्ज अजय जयसवाल ने बताया कि घरेलू विवाद होने पर फंासी लगाया है।
कक्षा 6 की छात्रा शिखादेवी (14) पुत्री ननका प्रसाद निवासी गनीवा ने रविवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पारिवारिक सदस्य खेत में फसल काट रहे थे। छोटी बहन राखी घर पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के मौसेरे भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद होने पर फांसी लगाई है। मृतक चित्रकूट जिले के सीतापुर स्थित एक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी, जो अपनी नानी रमादेवी के पास रहती थी। लॉकडाउन होने से एक साल से वह अपने घर गनीवा में ही रहती थी। मृतका चार बहनें है और उसका दूसरा नंबर था। पिता एक कृषि फार्म में चालक हैं।