फोटो-3- पकड़ा गया डाकू सत्यनारायण कोल। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। डाकू गौरी यादव गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने बंदूक, कारतूस व गांजा के साथ दबोचा है। दबोचे गए डाकू पर लूट डकैती, मारपीट व पुलिस मुठभेड़ के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर पुलिस को शनिवार की देर शाम एलर्ट किया गया था। मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने दो टीमें बनाकर कल्याणपुर गांव से सटे जंगल में घेराबंदी शुरू की। इसी बीच बंदूक लेकर जा रहे एक ग्रामीण को देखने पर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि नागर गांव निवासी सत्यनारायण कोल है, जो डाकू गौरी यादव गैंग का अस्थाई सदस्य है। वह डकैतों की मदद कर खाद सामग्री व असलहे पहुंचाने का काम करता है। उसके कब्जे से एक देशी बंदूक, दो कारतूस व दो किलो गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी मानिकपुर ने बताया कि सत्यनारायण पर एक दर्जन मामले दर्ज है। (संवाद)