फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी से त्रस्त किसान ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मारकुंडी थाना अंतर्गत डोडा माफी गांव में गंभीर बीमारी से पीड़ित एक किसान ने टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की तड़के ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डोडा माफी गांव के रामबली विश्वकर्मा (55) पुत्र रामजस को दो साल पहले बीमारी हो गई थी। इस कारण वह परेशान था। शहरों में इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हुआ तो ऊबकर शनिवार को मानिकपुर, सतना रूट स्थित टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक के भाई राधेश्याम ने बताया कि दो दिन पहले प्रयागराज से इलाज कराकर लौटे थे। शुक्रवार की रात को बिना बताए घर से निकल गए थे। जिनका शव रेल लाइन पर पड़ा मिला। जो घर से दो किमी दूर है। घटना से पत्नी रन्नो देवी व मां सरला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र आशीष व अभिषेक है। जबकि दो बीघा जमीन है। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि परिजनों ने बताया कि गंभीर बीमारी के चलते रामबली ने ट्रेन से खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें