फोटो-=5- अग्निकांड में पीड़ित परिजनों को राशन सामग्री की मदद देते समाजसेवी शारदा अग्रहरि व साथ में
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ। क्षेत्र के देउधा गांव के अग्निपीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री देने का कार्य व्यापारियों ने किया। इस कार्य में अधिकारियों ने भी सहयोग किया। बताते चलें कि देउधा गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता के घर मेें आग लगने से कच्चा घर व गृहस्थी जल गई थी। इस कारण उनके पास खाने तक को नहीं था।
इसको देखते हुए गल्ला, कपड़ा, सहित अन्य वस्तुएं अग्निपीड़ित को दी गई। उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला व तहसीलदार मऊ शशिकांत मणि सहित मऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष शारदा अग्रहरि, शिवबाबू केसरवानी, बबलू, राजू रस्तोगी, कैलाश श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, आशीष केसरवानी आदि ने सहयोग किया। (संवाद)