फोटो-3- गल्ला मंडी परिसर में किसानों को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल । संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नए कृषि कानूनों के साथ जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का अनशन दूसरे दिन बुधवार को समाप्त हो गया। डीएम के बुलावे पर कलक्ट्रेट सभागार में भाकियू के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। नये कृषि कानूनों के अलावा स्थानीय समस्याओं के समाधान कराने का डीएम ने आश्वासन दिया। तब भाकियू की ओर से अनशन समाप्त करने की घोषणा की गई।
उधर, मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर में मंगलवार से चल रहे भाकियू के क्रमिक अनशन में बुधवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। डीएम से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह ,मंडल सचिव रामकरण सिंह, जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल आदि थे। नेताओं ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की अपील पर 6 फरवरी को राजापुर तहसील के संपर्क मार्ग गोसाईंपुर में चक्का जाम किया जाएगा। (संवाद)