फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चली लाठियां, चार घायल

विज्ञापन
फोटो- 8- मारपीट की घटना की जानकारी देता घायल रामकृपाल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप थाना अंतर्गत पहरा गांव के कुम्हरनपुरवा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठियां चल गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। कुम्हरनपुरवा गांव में जमीन के विवाद में रामकृपाल व सूरजपाल परिवार के बीच सुलह के लिए बुधवार पंचायत थी। इसमें कई ग्रामीण भी बैठे थे। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्षों में लाठियां चलने लगी। जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें दो को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल में इलाज में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष से रामकृपाल पुत्र गोकुल व सुमेर पुत्र गोकुल है। जबकि दूसरे पक्ष से सूरज पाल पुत्र घनश्याम व बब्बू पुत्र सूरज पाल घायल है। दोनाें पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय का कहना कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें