फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार व रिटायर्ड नाजिर समेत तीन का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। जिले के पत्रकार सूर्यकांत अग्रवाल और रिटायर्ड कलक्ट्रेेट कर्मी राजेश कुमार वर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं राजापुर के चिल्लीराकस निवासी बेनीमाधव पांडेय का गांव लौटते समय रास्ते में निधन हो गया।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार निवासी सूर्यकांत अग्रवाल (65) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज कानपुर में चल रहा था। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। जानकारी होते ही पूरे जिले में शोक व्याप्त हो गया। सांसद आरके पटेल, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद बालकुमार, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र आदि ने निधन पर शोक व्यक्त किया।
इसी क्रम में शंकर बाजार निवासी रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मी (नाजिर) राजेश कुमार वर्मा का रविवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। जानकारी होने पर कलक्ट्रेट कर्मियों ने शोक जताया है। इसके अलावा राजापुर के चिल्लीराकस निवासी बेनीमाधव पांडेय का बीमारी के चलते निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से बीमार थे। वह पुणे महाराष्ट्र में थे। रविवार को पुणे से आते समय सतना के पास चलती बस में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें