फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : दूसरे दिन भी पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मई की शुरूआत में तीन दिन के लॉकडाउन में दूसरे दिन रविवार को सन्नाटा पसरा दिखा। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि पंचायत चुनाव की मतगणना के कारण कुछेक स्थानों पर चहलकदमी रही। चुनाव जीतने के बाद कुछ लोग समूह बनाकर निकले। उधर, जरूरी काम पर निकलने वाले ही घर से बाहर निकले। वही सवारियां ढोने पर टेंपो चालकों को पुलिस पकड़ ले गई। इससे ग्रामीण क्षेत्र में आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को शहर सहित राजापुर, मानिकपुर, मऊ व भरतकूप, शिवरामपुर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। जिसके चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह किराना, सब्जी व दूध बेचने की दुकानें खुली रही। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि 4 मई यानी मंगलवार की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन जिले में रहेगा। जबकि अन्य दिनों में रात्रि 8से सुबह 7 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू जारी होगा। इस दौरान जिले में पूरी तरह बंदी रहेगी। इस दौरान घर से निकलना मना है। नए नियम के अनुसार शनिवार, रविवार व सोमवार को जरूरी सामग्री की दुकानें दूध, सब्जी, मेडिकल, गैस व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें