फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बोलेरो ने ग्रामीण को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस लाइन के सामने अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बोलेरो को पकड़ने का प्रयास किया पर चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। खोह गांव निवासी रामकेश (35) घर से बाजार जा रहा था। जैसे ही वह पुलिस लाइन के सामने हाईवे पर पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ा होकर वाहनों के निकलने का इंतजार करने लगा। तभी तेज रफ्तार बोलेरो आई और उसे रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोग जब तक लहूलुहान युवक को उठाने पहुंचे तब तक चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर परिजन पहुंचे और आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान रामकेश की मौत हो गई। मृतक की पत्नी कल्लूदेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। निवर्तमान प्रधान ननकी देवी ने बताया कि मृतक रामकेश कई साल से ससुराल खोह में पत्नी के साथ रहता था। वह मूल रूप से बघौड़ा थाना रैपुरा का निवासी था। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टर्म के लिए भेजा गया है। बोलेरो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें