फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में स्मारक

विज्ञापन
फोटो-8- शहीद पार्क का शुभारंभ करने के बाद मौके पर मौजूद राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अन? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। चोरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर मिशन रोड स्थित पार्क में शहीद स्मारक का लोकार्पण व महोत्सव का शुभारंभ राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किया। उन्होंने स्मारक स्थल के पास पौधरोपण भी किया। कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। वीर शहीदों की याद में सरकार का यह कदम क्रांतिकारी कदम है। शहीदों के दिखाये रास्ते पर चलने की जरूरत है। उधर, एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने रैली भी निकाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला ने कहा कि हम सभी को देश कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। आजादी के समय कई परिवार उजड़े, माताओं ने अपना बेटा खोया। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने बताया कि चौरी चौरा जनक्र ांति 4 फरवरी 1922 को हुई थी। इसमें एक पुलिस चौकी को जलाया गया था, जिसमें 22 जवानों की मौत हुई थी। डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि कितने संघर्षों के बाद देश को आजादी मिली। इस आजादी में जन जन का सहयोग रहा। देश के सपूतों ने चीन व पाकिस्तान के साथ युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए, उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस मौके पर एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ, एसडीएम आदि मौजूद रहे।
प्रभात फेरी निकाली
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर शहर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भी शहीदों के सम्मान में प्रभात फेरी निकाली। तिरंगे झंडे को सलामी देकर वंदे मातरम गीत गाया। प्रभात फेरी का समापन शहर के राजर्षि पुरुषोत्तम टंडन विद्यालय पर हुआ। इस मौके पर शिक्षक कुलदीप सिंह, आशा पांडेय, संतोष मिश्रा, सुषमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दी सलामी
मानिकपुर। राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. दुर्गेश शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाये रखने की अपील की। कार्यक्र म का संचालन डॉ. सुनील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें