फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
फोटो-7- अमित यादव- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ली राकस निवासी अमित यादव की शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में सड़क दुर्घटना मेें मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर सोमवार को गांव पहुंचे। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता हरि गोपाल ने बताया कि अमित पुणे में सिक्योरिटी गार्ड था।
विज्ञापन

छुट्टी लेकर बहन की शादी की बात करने के लिए गांव आने के लिए पुणे के बस स्टैंड के पास खड़ा था। तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन पुणे गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव चिल्लीराकस आए। घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, संतोष यादव, घनश्याम पांडेय, श्यामलाल व हरिश्चंद्र आदि ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर ढांढस बंधाया। मृतक अमित दो भाई व एक बहन थे। (संवाद)
----
कानूनगो की हुई मौत
चित्रकूट। बांदा जिले के बबेरू तहसील में कानूनगो के पद पर कार्य करने वाले कृष्णा अवतार द्विवेदी पुत्र अवधेश द्विवेदी का शव बबेरू कस्बा स्थित कमरे में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संभावना जताई जा रही है कि ह्दयगति रुकने से मौत हुई है। मृतकके भतीजे प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि चाचा को सरकारी कार्य से लखनऊ जाना था। उनके लेने जब घर पहुंचे तो उनका शव पड़ा मिला। घटना से पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र विकास, विजय, अमन और तीन पुत्रियां हैं। (संवाद)
विज्ञापन

--------
महिला घायल
शिवरामपुर। चौकी अंतर्गत तरौव गांव में थ्रेसर मशीन में गेहूं की मड़ाई के दौरान भोलिया (40) पत्नी भेडेलाल की साड़ी फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें