फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बैठक में जुटे विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता

Sat, 03 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 03 सीकेटीपी 23 बैठक में बोलते केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के दिव्यजीवन दास महाराज व अन्य। संव - फोटो : 1
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। केशवगढ़ प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की दो दिवसीय बैठक हुई। इसमें कानपुर प्रांत के 21 जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक का एजेंडा अगले छह महीने में हिंदुत्व को मजबूत करना था। गो रक्षा, राष्ट्र सेवा, सनातन संस्कृति उत्थान और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के दिव्यजीवन दास महाराज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

क्षेत्र संयोजक पूर्णेंदु शाही, प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज, प्रांत सह संयोजक शुभम कौशिक, विभाग संगठन मंत्री विकास और विभाग मंत्री मयंक मंच पर उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और जिला मंत्री नीरज केशरवानी के नेतृत्व में चित्रकूट के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें