फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रांसफार्मर के पास दुकानदारी, हादसे का डर

Sat, 03 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 03 सीकेटीपी 02 अस्थाई बस स्टैंड के पास रखे ट्रांसफार्मर से सटी खुली दुकान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के व्यस्त बाजारों में मौत के साए तले दुकानदारी हो रही है। हाईवे से लेकर बस स्टैंड तक ट्रांसफार्मर के नीचे और उससे सटाकर दुकानें खुली हैं।
विज्ञापन

तारों से चिंगारी और आग लगने की घटनाएं आम हैं, फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर कारोबार करने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग, कर्वी-पहाड़ी मार्ग, अस्थायी बस स्टैंड समेत कई जगह सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लगे हैं।
चारों तरफ बेतरतीब तारों का जाल है। विजय मिश्रा और राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, ट्रांसफार्मर से अक्सर चिंगारी निकलती है, कभी-कभी आग भी लग जाती है। अगर दुकानों में आग लगी तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर ट्रांसफार्मर से सटी दुकानें
कोतवाली तालाब के पास अस्थायी बस स्टैंड में लगे ट्रांसफार्मर से सटाकर दुकानें खुली हैं। दुकानदार राजेश वर्मा और सोहन लाल ने बताया कि हम कई साल से यहां दुकान लगा रहे हैं। ट्रांसफार्मर तीन साल पहले लगा है, पहले यहां नहीं था।

मंदिर के पास दो बार जल चुका ट्रांसफार्मर
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पुरानी बाजार में कालीदेवी मंदिर के पास सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर तीन साल में दो बार जल चुका है। स्थानीय निवासी रामनारायण ने बताया कि अक्सर चिंगारी उठती रहती है। इसे कहीं और शिफ्ट किया जाए।


वर्जन
शहर में लगे ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ सुरक्षा जाली लगाई गई है। दुकानदार ट्रांसफार्मर से सटाकर दुकान न लगाएं, इससे जनहानि हो सकती है।- सुरेंद्र कश्यप, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग

फोटो न- 03 सीकेटीपी 02 अस्थाई बस स्टैंड के पास रखे ट्रांसफार्मर से सटी खुली दुकान। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें