फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पार्किंग न होने सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, व्यापार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में वाहनों की पार्किंग न होने से दुकानों के सामने ही ग्राहक वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहक उन्हींं दुकानों में समान खरीदने के लिए जाते है। जहां पर उनके वाहन आसानी से खड़े किए जा सकते हो।
विज्ञापन

शहर प्रमुख तीन प्रमुख बाजार नई बाजार में सड़क किनारे ज्यादातर दुकानें बनी हैं। कई साल से वाहनों के खड़े होने के लिए पार्किंग की मांग की जा रही है। इसके बाद भी समस्या का निदान आज तक नहीं किया गया। व्यापारी नेता सुशील कक्का ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाला ग्राहक बाइक से बाजार करने के लिए आता है। शहर में कहीं भी वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं बनाई गई इससे वह वाहन दुकानों के सामने ही खड़ा कर देते हैं। एक साथ कई बाइकें दुकानों के सामने खड़े होने के कारण पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे विवाद भी आपस में हो जाता है।
पूर्व सभासद रमेश सोनी ने बताया कि ज्यादातर दुकानें राष्ट्रीय राजमार्ग व कर्वी पहाड़ी मार्ग के किनारे बनी हुई है।आने वाले ग्राहक दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम भी लग जाता है। ग्राहक रामनारायण सिंह, किशन श्रीवास्तव ने बताया कि सडक़ किराने बाइक खड़ा करने से पुलिस परेशान करती रहती है। कई बार ग्राहकों की बाइक उठा ले गई । शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे बनाई जाए पार्किंग
उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धर्मचंद्र गुप्ता ने बताया कि कर्वी पहाड़ी मार्ग में ओवर ब्रिज के नीचे वाहन खड़े करने के लिए एक समय पार्किग की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद इस स्थान को नगर पालिका ने फुटपाथ के दुकानदारों के लिए जगह चिह्नित कर दी गई। इससे अब जगह पुल के नीचे खड़े करने के लिए नहीं रह गई है। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
कोठी तालाब के पास बनाया जाएगा वाहन पार्किंग
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल यादव ने बताया कि कोठी तालाब के पास खाली पड़ी जमीन में वाहन पार्किंग स्थल बनाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें