नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूटने वाले अंतर्प्रांतीय
गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी को
पकड़ा, लेकिन अन्य चार भागने में सफल रहे।
,चोरों के कब्जे से लूटा गया ट्रैक्टर, बोलरो समेत तमंचा, कारतूस, मोबाइल, सिम व भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई।
रैपुरा
थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग पर रविवार की देर रात को थानाध्यक्ष श्रवण
कुमार सिंह साथियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान लालता रोड की ओर से आ
रही बोलेरो को पुलिस ने रोका तो चालक ने गति बढ़ा दी। उसमें बैठे लोगों ने
पुलिस पर फायरिंग झोंक दी।
पुलिस टीम ने बोलेरो का पीछा किया। इस
पर आरोपी बोलेरो छोड़कर पैदल भागने लगे। पुलिस ने समरनाथ पटेल पुत्र
स्व.राजाराम निवासी गोपीपुर व धनीशंकर उर्फ रामधनी पुत्र नाटेबनवासी निवासी
चत्तूपुर जिला जौनपुर को दबोच लिया।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक के
के चौधरी ने एसपी कार्यालय कालूपुर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने
बताया कि चोरों के पास से बोलेरो, ट्रैक्टर के साथ एक तमंचा, तीन कारतूस,
भारी मात्रा में नशीली गोलियां, फर्जी आरसी व बीमा के कागजात, आठ सिम और दो
मोबाइल बरामद हुए हैं।
ट्रैक्टर रैपुरा के बुद्धविलास का है। जिसे
24 दिसंबर को आरोपियों ने चालक तुलाराम को नशीली गोली खिलाकर लूटा था।
बोलेरो के कागजात महाराष्ट्र के हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। फरार चार
आरोपियों की तलाश भी जारी है। इस गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को
पांच हजार का इनाम भी देने की घोषणा भी की गई है। पत्रकार वार्ता में अपर
एसपी आरडी चौरसिया व सीओ राजापुर सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।
पुलिस
अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों में आशीष चौहान सिकरौर, जुगेंद्र सिंह
बलातीपुर, प्रमोद पटेल नगधरपुर व अवधेश नएपुर है। ये सभी जनपद जौनपुर हैं।
पकडे़ गए व फरार आरोपी गैंग बनाकर वाहन चोरी व गैंग रेप जैसे मामले में
वांछित हैं। इस गैंग का कार्यक्षेत्र बनारस, मिर्जापुर, इलाहाबाद, भदोही,
सतना व रींवा है।
एसपी ने बताया कि वाहन चोर गैंग के सदस्य
किसी वारदात को अंजाम देने से पहले उसकी रेकी करते थे। मौका लगाकर सूनसान
रास्तों में चालकों को नशीला पदार्थ पिलाकर वाहन लूटते थे। बता दें कि सतना
से भी चार पहिया वाहन बुकिंग कर बनारस तरफ लाई गई थी, जिसके चालक को
मारपीट कर वाहन लूटे लिए गए थे।
कोतवाली पुलिस चार पहिया वाहन
चोरों को पकड़ने में कामयाब हुई है। दो युवक दो वाहन के साथ पकडे़ गए हैं।
पूछताछ जारी है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।