फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटियों में आता गर्म पानी, मजबूरी है खरीदना

Sun, 01 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
नल से पानी पीते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिकपुर जंक्शन पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। यहां से दिन भर में सैकडों ट्रेन गुजरती हैं और हजारों यात्री रोजाना सफर करते हैं। मगर रेलवे प्रशासन ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की है। दिखावे के लिए दो वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन उनसे ठंडा पानी नहीं मिलता है।
विज्ञापन


टोटियों का गर्म पानी यात्री मजबूरी में पीते है। वहीं दुकानों पर निर्धारित 15 रुपये के बजाय 20 से 25 रुपये में पानी की बोतल बेंची जाती है। यात्री विरोध करते हैं तो उनसे अभद्रता की जाती है।

स्टेशन पर पेयजल के नाम पर यात्रियों की जेब काटी जा रही है। स्थानीय रेल प्रशासन और विक्रेताओं की मिलीभगत का परिणाम है की स्टेशन पर पानी के जिन रजिस्टर्ड कंपनियों के बोतल उचित रेट पर बेंची जानी चाहिए वहां लोकल पैकिंग वाला पानी बिक रहा है। एक लीटर पानी के बोतल की कीमत 20 से 25 रुपये वसूली जा रही है, जबकि रेट 15 रुपये है। वहीं घर का बना पाउच भी बेंचा जा रहा है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के पीयूष कुमार और झांसी के लक्ष्मी नारायण ने बताया कि भीषण गर्मी में मजबूरी में स्टेशन से निर्धारित दाम से अधिक दाम पर ठंडा पानी खरीदना पड़ रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि इसकी शिकायत नहीं मिली है। रेट से अधिक दाम पर पानी बेचने की शिकायत की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें