फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दूल्हे के पिता की मौत, शादी टली

Fri, 29 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दूल्हे के पिता की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। दूल्हा भी बगैर शादी बारात लेकर लौट गया। अन्य बारातियों में एक की हालत गंभीर होने से उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गुुरुवार की रात को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मडैययन बेलौंहापुरवा के कल्लू की बारात रसिन भरतकूप जा रही थी। बारातियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली देवागंना घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया था। जिसमें चार किशोर समेत एक दर्जन बराती घायल हो गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में दूल्हे का पिता जुगुल किशोर (62) भी शामिल थे। उधर देर रात अन्य वाहन से दूल्हा और अन्य बराती रसिन पहुंचे तो दुर्घटना की जानकारी हुई।

जैसे ही बारात वधू पक्ष के घर की ओर चलने को तैयार हुई तो पता चला कि दूल्हे के पिता की हालत बहुत गंभीर हो गई है। जिस पर दूल्हा व उसके परिजनों ने शादी स्थगित कर दी और सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह दूल्हे के पिता की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य बराती छोटे पुत्र भोला की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें