फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर वन्य जीव विहार को बनाएं नेशनल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बुंदेली सेना ने सीएम को पत्र भेजकर रानीपुर वन्य जीव विहार को जल्द नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व बनाने की मांग की है। वन विभाग ने टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव बहुत पहले शासन में भेजा था। कुछ कमियों के चलते प्रस्ताव वापस आया तो उसे सुधारकर भेजा गया है।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि रानीपुर वन्य जीव विहार को नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व बनाने की कवायद शासन स्तर पर चल रही है। शासन से सचिव स्तर के अधिकारी और वन विभाग के मुख्य संरक्षक आदि क्षेत्र का दौरा कर गए थे। वन विभाग ने शासन में रानीपुर वन्यजीव विहार को टाइगर रिजर्व के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव वापस आने पर उसे सुधारकर शासन को भेज दिया गया है। बुन्देली सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रानीपुर वन्य जीव विहार को जल्द से जल्द नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व का दर्जा दिलाने की मांग की है। साथ ही लखनऊ जाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से भेंट कर इसके विकास पर चर्चा करेंगे। बताया कि मानिकपुर आजादी के बाद से पिछड़ा और उपेक्षित क्षेत्र है। नेशनल पार्क बनने से हजारों लोगों को क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र समेत धर्मनगरी के पर्यटन विकास में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें