फोटो-1- मानिकपुर के स्टेशन रोड़ पर श्री हनुमान मंदिर व उसके बगल में स्थित शराब की दुकान।
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे में एक शराब की दुकान ऐसे स्थान पर कई साल से संचालित है, जिसके एक तरफ श्रीहनुमान मंदिर है। मंगलवार व शनिवार को भक्त पूजन करने आते हैं, दूसरी तरफ गोश्त की दुकान है। सभी ने इस स्थान से शराब की दुकान हटवाने की मांग की है।
कस्बे के स्टेशन रोड पर हनुमान मंदिर के बगल में देशी शराब की दुकान है। प्रदेश सरकार के आदेश भी हैं कि मंदिर के आसपास शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। यहां तो मंदिर के एक तरफ गोश्त की दुकान व दूसरी तरफ शराब की दुकान है। स्टेशन से लगे होने के कारण कुछ बाहरी मुसाफिर भी शराब पीने का जाते हैं, लेकिन यह दुकान पर आधा दर्जन अराजकतत्व जो हमेशा नशे में धुत बैठे रहते हैं, वह राहगीरों का पैसा भी छीन लेते हैं। स्थानीय सुशील जायसवाल, राजेश द्विवेदी, पुष्पराज मिश्रा, राजू मिश्रा, सीटू मिश्रा, राजन मिश्रा व विनय द्विवेदी ने बताया कि कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस संबध में जिला आबकारी चतर सैन ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के आबकारी इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है।