फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट पहुंची वंंदेभारत, श्रीराम के जयकारे से गूंजा रेलवे स्टेशन

Sat, 08 Nov 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-13- परिचय- चित्रकूट में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनप्रतिनि​धि
विज्ञापन
चित्रकूट। वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर को जैसे ही भगवान राम की तपोभूमि के रेलवे स्टेशन पर पहुंंची तो वहां मौजूद लोगों ने जयकारा लगाना शुरु कर दिया। पूरी ट्रेन की बोगियों समेत चालक परिचालक पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। भगवान शिव की नगरी वाराणसी से वाया चित्रकूट खजुराहो तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में छात्रों व कुछ लोगों को यात्रा भी कराई गई।
विज्ञापन

वाराणसी से प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस ट्रेन को रवाना किया। जिसका हर ठहराव वाले स्टेशन पर पर स्वागत किया गया। दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर जैसे ही यह वंदेभारत ट्रेन चित्रकूट के स्टेशन पहुंची तो साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। चालक, गार्ड व अन्य स्टॉफ को माला पहनाया गया। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि वह खुद वाराणसी से आए हैं और अब ट्रेन भी वाराणसी से आई है। इसके संचालन से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन यहां स्टेशन पर आठ मिनट रुकी। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि यह ट्रेन बृहस्पतिवार को छोड़कर अन्य दिनों में चलेगी।
इस मौके पर एसपी अरुण कुमार सिंह, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद आरके पटेल, जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, रंजना उपाध्याय, चंद्रप्रकाश खरे, रवि गुप्ता, रामसागर, राजकुमार, शक्ति सिंह, राजीव लखानी, रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता जेसी चौरसिया व स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें