28 सीकेटीपी-3- परिचय- रामघाट के पास वंदेमातरम का गान गाते संस्कार भारती के कार्यकर्ता । संवाद
चित्रकूट। रामघाट आरती स्थल पर संस्कार भारती चित्रकूट तथा प्रज्ञा प्रवाह चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक वंदेमातरम् का गान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या शोध संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने कहा कि वंदेमातरम् गान की सामूहिक प्रस्तुति हमारी समावेशी राष्ट्र भावना को प्रकट करती है तथा चित्रकूट जैसे पवित्र स्थल पर यह आध्यात्मिक दृष्टि से भी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री डॉ. गोपाल कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए वंदेमातरम् के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोहित तिवारी, डॉ. श्रेया पांडेय, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार मिश्र, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद