चित्रकूट में कोरोना वैक्सीन पहुंची तो स्वास्थ्यकर्मियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना वैक्सीन जैसे ही जिला मुख्यालय शुक्रवार की सुबह 11 बजे के बाद पहुंची तो पुलिस ने घेरा बना लिया। डीएम शेषमणि पांडेय, सीडीओ अमित आसेरी व सीएमओ डा. विनोद कुमार की निगरानी में कोल्ड चैन रूम में वैक्सीन को रखवा दिया गया।
स्वास्थ्य कर्मियाें ने वैक्सीन उतारने के दौरान फूल बरसा कर स्वागत किया। शनिवार (आज) तीन सेंटरों में तीन सौ स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि वैक्सीन की 3830 डोज की पहली खेप आई है।
प्रथम चरण में आज से जिले के 3135 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण की पूरी तैयारी हो चुकी है। 16 जनवरी को तीन स्थान जिला अस्पताल, रामनगर व मानिकपुर में 100-100 लोगों को वैक्सीन की डोज सुबह दी जाएगी।
बताया कि वैक्सीन तय स्थानों पर सोमवार और शुक्रवार को लगाई जाएगी। इसके लिए हर सेंटर पर तीन कमरों को चिह्नित कर तैयारी कर दी गई है। बताया कि कर्मचारियों को टीकाकरण का विशेष प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है।