फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 15 तक शिक्षकों का ब्योरा अपलोड करें

Thu, 29 Oct 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए अब हर परीक्षक का कंप्यूटराइज्ड आईडी कार्ड बनेगा। इसके लिए सभी विद्यालयों को अपने शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को 15 नवंबर तक अपने सभी शिक्षकों और बाबुओं का पूरा डेटा upmsp.edu.in पर अपलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक का नाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, योग्यता और वह कौन सा विषय पढ़ाता है, उसका कोड सही-सही भरना होगा।
कहा कि एक शिक्षक का नाम दो स्कूलों से अपलोड न हो। गलत जानकारी से कोई अयोग्य शिक्षक परीक्षक बन गया तो सीधे प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। पोर्टल 15 नवंबर तक ही खुलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें