फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यूपी ग्रामीण बैंक में एक सप्ताह से नकदी नहीं, ग्राहक परेशान

Fri, 17 Apr 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी ( चित्रकूट)। कस्बा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लगभग एक सप्ताह से नकदी न होने से खाता धारकों को भारी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या बच्चों के अभिभावकों को हो रही है। जो बच्चों का प्रवेश सहित अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राहक रमेश, सुशील, शिव मंगल अग्रहरि, कल्लू, सुरेश ने बताया कि एक सप्ताह से रोज बैंक जा रहे हैं, रोज नकद न होने की बात कह कर लौटा दिया जाता है। इससे बच्चों का स्कूल में प्रवेश में देरी हो रही है। कॉपी व किताबें भी नहीं खरीद सके हैं। सलामत ने बताया कि खाता से रुपये न निकाल पाने की वजह से सभी जरूरी काम अटके हुए हैं। लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं। फिर भी नकदी नहीं मिल रही है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि धनराशि की मांग की गई है। इसके बाद भी कई दिनों से धनराशि नहीं आई है। आने के बाद ग्राहकों को रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें