फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के मर्म को जानेगी कांग्रेस

विज्ञापन
फोटो-5- नौकरी संवाद अभियान की शुरुआत करते युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव शर्मा। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए नौकरी संवाद अभियान गुरुवार को जिले में शुरु हुआ। इसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शशांक शर्मा नेे कहा कि बेरोजगारों से फार्म भराकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में प्रतिदिन तीन युवा आत्महत्या कर रहे हैं। 30 साल में प्रदेश की हालत बिगड़ गई है। नौकरी देना तो दूर, नौकरी छीनी जा रही है। मुख्यालय के करवरिया गेस्ट हाउस में अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अभियान के तहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले के ब्लाक में जाकर बेरोजगार नवयुवकों को फार्म भराकर व मिस काल के माध्यम से पार्टी में जोड़ेंगे।
विज्ञापन

इससे प्रदेश को बेहतर प्रदेश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। प्रदेश जो कभी युवा शक्ति की वजह से भारत का केन्द्र बिंदु था। कई दशक से गैरजिम्मेदार सरकारों की अनदेखी के चलते बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी के रूप में बनता जा रहा है। प्रदेश के 823 ब्लाक में आठ लाख से अधिक युवाओं के पास जाकर उन्हें जोड़ा जाएगा। यह अभियान छह माह तक चलेगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय ने कहा कि एक तरफ लाखों युवा नौकरी में चयन का इंतजार कर रहे हैं, दूसरी ओर करोड़ो युवा रोजगार से वंचित हैं। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि इस समय देश खासतौर से बुन्देलखण्ड में रोजगार की भारी कमी है। इस मौके पर अवधेश करवरिया, अनूप तिवारी, शिवा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने लगाई चौपाल
कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष राजनारायण यादव के नेतृत्व में लोढ़वारा गांव में माटी के लाल अभियान के तहत कल्लू यादव को अध्यक्ष बनाया है। इसी क्रम में गांव-गांव चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताकर पर्दाफाश करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर संदीप कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद, राकेश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें