चित्रकूट। योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के तहत कृषक मेला व प्रदर्शनी का आयोजन जिले के सभी ब्लाकों में किया गया।
पहाड़ी ब्लाक में आयोजित प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए भाजपा महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि समस्त कृषक वैज्ञानिकों व विभागीय अधिकारियों के बताए गए आधुनिक तरीके से आय परक खेती करें। बागवानी, सब्जी, मसाला, फल, फूल की खेती, पशु पालन से जुड़कर दुग्ध उत्पादन कर आय में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। विषयवस्तु विशेषज्ञ सुनील सिंह ने बताया कि मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम ने प्रशिक्षण महाविद्यालय चरगांव गोरखपुर में किया है। भूमि संरक्षण विभाग के बाल गोविंद यादव ने छोटे तालाबों के निर्माण को कृषि विभाग पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कराकर टोकन मनी जमा कर लाभ लेने के विषय से अवगत कराया। इस मौके पर ख्यालीलाल निगम, आशुतोष पांडेय, हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------
मनुष्य बनने को जीवन विद्या पढना जरूरी
खोही। दीनदयाल शोध संस्थान के स्वावलंबन केंद्रों पर संचालित बाल संस्कार केंद्रों में समाज शिल्पी दंपति प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय व सीमा पांडेेय ने कहा कि संस्कारहीन व्यक्ति चाहे पढ़ा-लिखा या डिग्रीधारी क्यों न हो पर मानवता खत्म होती जा रही हैं। मनुष्य बनने के लिए विद्या जरूरी है। कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि लार्ड मैकाले के सपनों को साकार करते अधिकतर भारतीय स्कूल-कॉलेज व तथाकथित सभ्य व आधुनिक समाज सभी परंपराओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नवीन पीढ़ी सांस्कृतिक अपंगता एवं मर्यादाविहीन अनैतिक आधुनिकता के दूषित सांचे में ढल रही है। संवाद