फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के खिलाफ प्रदर्शन, विरोध जताया

विज्ञापन
फोटो-2- बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान संबोधन करते महोबा शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनी? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अपील पर बीएसए के खिलाफ शिक्षकों ने शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि बदले की भावना से बीएसए ने संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पंाडेय के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में शिक्षक पुरानी बाजार स्थित बीएसए कार्यालय के सामने धरने देने पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए संघ के महोबा के जिलामंत्री मनीष ने कहा कि बीएसए बदले की भावना से काम कर रहे है। उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मंडल मंत्री आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण से लेकर अन्य कार्यों में बीएसए हीलाहवाली कर रहे थे। धरने में जौनपुर जिले के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र विश्वकर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, चरखारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सेेंगर, हरीशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
--------
प्रभास महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
प्रभास महासंघ के जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना आनंद ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा कि जिले में कार्यरत बीएसए ओमकार कुमार राणा अच्छा कार्य कर रहे है। कुछ लोग उनके खिलाफ गलत आरोप लगा आंदोलन कर रहे है।
विज्ञापन

----
शिक्षक संघ के दूसरे संगठन ने किया विरोध
शिक्षक नेता की सेवा समाप्ति के बाद विरोध प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुट) के मंडलीय संगठन मंत्री अवध बिहारी सिंह ने बताया कि 18 मार्च को शिक्षकों के होने वाले आंदोलन में उनके गुट के शिक्षक शामिल नहीं हुए हैं। सभी शिक्षक नियमित रूप से स्कूल जाकर शिक्षण कार्य किया। जिले के ज्यादातर स्कूल खुले रहे।
----------------------------
चौथे दिन भी शिक्षकों का अनशन जारी
चित्रकूट। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के शिक्षक पदाधिकारियों का चौथे दिन गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर अनशन जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनरेश, रमेश प्रसाद पटेल, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें