फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बैठक कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महोबा जिले के अधिवक्ता मुकेश पाठक व मेरठ के अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर पर उत्पीड़न व आत्महत्या की घटना को लेकर जिला बार एसोसिएशन की अपील पर शनिवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बैठक कर घटना की निंदा कर आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये देने की की मांग की है।
विज्ञापन

वही मऊ अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत नारायण पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक की। इस मौके एसोसिएशन के सचिव मान सिंह, निर्भयराम आदि मौजूद रहे। वही, मऊ अधिवक्ता संघ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को सौंपा। इस मौके पर अंगद कुमार, भोले सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें