फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने लगाई विकास कार्यों पर लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण ने पर्यटकों के लिए धर्मनगरी सहित अन्य तीर्थ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दी है। संभावना जताई जा रही है कि यही हाल रहा तो विकास कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी में यूपी सहित एमपी क्षेत्र में कई विकास कार्य चल रहे हैं। जिसमें स्वेदश दर्शन योजना से रामायण सर्किट हाउस बनाया जा रहा है। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग का सुंदरीकरण सहित वाल्मीकि आश्रम, भरतकूप सहित कई अन्य तीर्थ क्षेत्र व जिले से सटे एमपी क्षेत्र में धर्मनगरी भी विकास कार्य हो रहे है। जिसमें सीवर लाइन, सहित तीर्थ स्थानों का सुंदरीकरण हो रहा था पर रोक लग गई है। पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्य कोरोना काल के कारण बाधित है। बावजूद इसके प्रयास चल रहे है कि समय से कार्य पूरा हो जाए।
---
अधूरे पडे़ विकास कार्यों में
चित्रकूट। परिक्रमा मार्ग में स्वेदश योजना रामायण सर्किट योजना के अंतर्गत पर्यटन विकास के माध्यम से रामायण सर्किट भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए 3738.94 लाख रुपये स्वीकृत किया गया था। रामायण सर्किट हाउस में जहां भगवान श्रीराम वनगमन के समय जहां जहां गए है। वहां की झांकियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

2- जिले के लालापुर गांव स्थित प्राचीन आश्रम वाल्मीकि के लिए प्रदेश सरकार ने 19315000 रुपये की लागत की धनराशि दी है। वन विभाग की तरफ किए जाने वाले कार्य में रोक लगा देने के कारण कार्य नहीं हाें पा रहा है।
3- पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हवाई पट्टी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हवाई पट्टी निर्माण के लिए शुरू में 92 करोड़ की धनराशि दी गई। इसके बाद 48 करोड़ रुपये और दिए गए। एअरपोर्ट बनाने के लिए 100 करोड़ देने की घोषणा की गई है। इसके बाद भी आज तक कार्य पूरा नहीं हो पाया।
---------
लक्ष्मण पहाड़ी में रोपवे सहित अन्य विकास कार्य हुए पूरे
चित्रकूट। वही इस साल कई कार्य पूरे भी हो गए। इसमें कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में लक्ष्मण पहाड़ी मार्ग में रोपवे बनाया गया है। धर्मनगरी के रैनबेसरा में भजन संध्या स्थल का निर्माण कार्य पूरा हो गया। इस भवन को 1375.79 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। वही रामघाट का विस्तारीकरण व सौंन्दीर्यीकरण का कार्य जिसकी लागत 325.99 लाख रुपये है। कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर। कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में कवर्ड शेड बनाये गये हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें