चित्रकूट। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। पूर्व सांसद ने बताया कि सीएम ने पूरे परिवार व समाज को कोरोना से बचाव कर जागरूकता फैलाने के लिए काम करने को कहा है। हम सभी को इस महामारी से निपटने के लिए मिलकर काम करना होेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद ने सीएम से कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है। मांग की है कि जांच रिपोर्ट जल्द मिले। (संवाद)