लॉकडाउन में मिली छूट पर लोगों की बेपरवाही को लेकर बुंदेली सेना ने चिंता जताई है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि लगातार देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी जून और जुलाई में कोरोना पीड़ितों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा होने के संकेत दिए हैं।
लॉक डाउन खुलते ही चित्रकूट में लोग बेपरवाह हो गए हैं। लापरवाही का आलम यह है कि बाजारों, बैंक, रेस्टोरेंट, दुकानों आदि भीड़भाड़ की जगहों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह नहीं कर रहे हैं।
बाजारों में मास्क का प्रयोग भी कम है। अगर यही बेपरवाही बनी रही तो इसका खामियाजा बड़े पैमाने पर लोगों को भोगना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को स्वयं पर लॉकडाउन लगाना होगा। घर से बाहर निकलते ही बचाव को लेकर सतर्कता बरतनी पड़ेगी।