चित्रकूट। प्रदेश के राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। उनकी स्वीकृति की प्रतीक्षा है।अमानपुर में हर्षित वेद संस्कार संस्कृत पाठशाला के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कहा कि तीर्थक्षेत्र में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की इच्छा है।
ताकि यहां से वेदभाषा के विद्वान निकलें और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करें। संस्कृत को जानने वाले को कंप्यूटर आना चाहिए और कंप्यूटर को जानने वाले संस्कृत आनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा बताया। विद्यालय के संचालक लवकुश शास्त्री ,हेमला श्रीवास्तव,जगदीश गौतम, सुधीर कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)