फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में भी लगवाया जाएगा महाकुंभ

विज्ञापन
फोटो- 9- स्वामी अतुलेशानंद महराज। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। चित्रकूट दर्शन करने आए कन्नौज पीठाधीश्वर जगद्गुरुस्वामी अतुलेशा नंद महाराज ने भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेका। चित्रकूट की महिमा का बखान कर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के राजिम और एमपी के जबलपुर नर्मदा तट की तरह धर्म नगरी चित्रकूट में भी महाकुंभ का आयोजन होना चाहिए। इसके लिए वह स्वयं भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

जानकी कुंड स्थित रामनगर में आनंद धाम आश्रम का निर्माण करवा रहे महाराज ने जब राजिम और जबलपुर में महाकुंभ मेले का आयोजन किया जा सकता है तो फिर चित्रकूट में क्यों नहीं। शास्त्रों का प्रमाण देते हुए कहा कि प्रयागराज को सभी तीर्थों का राजा माना जाता है। सभी तीर्थ प्रयागराज स्नान करने के लिए प्रयागराज जाते हैं लेकिन चित्रकूट, अयोध्या और काशी कभी प्रयागराज नहीं जाते। चित्रकूट, अयोध्या और काशी हमारे घर हैं और भगवान श्रीराम हमारे आराध्य। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें