चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम हरदीपपुरी के चित्रकूट जनपद में 10 अगस्त का संभावित कार्यक्रम है। वह उज्ज्वला योजना की दूसरे पैकेज की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिन दूसरे चरण क े गैस वितरण वर्चुअल शुभारंभ दिल्ली से करेंगे।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने कई कार्यक्रमों उज्ज्वला गैस वितरण के दूसरे चरण की शुरूआत होने जा रही है। जिसके लिए चित्रकूट जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय मंत्री हरदीपपुरी भी आयेंगे। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। पेट्रोलियम विभाग के अधिकारियों ने डेरा जमा लिया। कार्यक्रम स्थल का चयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि उज्ज्वला योजना का शुुभारंभ चित्रकूट जिले से होगा। इसके लिए सूचना मिली है लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री सहित पेट्रोलियम मंत्री के आने की फिलहाल अभी कोई सूचना नहीं है। जैसे ही सीएम कार्यालय से इसकी पुष्टि होगी तो जानकारी दी जाएगी।