खोही(चित्रकूट)। जिले से सटे मप्र क्षेत्र के नया गांव थाना अंतर्गत चित्रकूट सतना मार्ग पर बगदरा घाटी के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
बुधवार की देर शाम को एक कार चित्रकूट से सतना की ओर जा रही थी। तभी चित्रकूट सतना मार्ग पर बगदरा घाटी के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी और कार खाई में गिर गई। इससे कार में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने सभी को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया। घायलों में चालक समेत लखनऊ निवासी उमेश यादव (32) पुत्र रामविलास, रामसजीवन (45) पुत्र बाबूराम यादव, मनोज कुमार (28) पुत्र शिवबरन व दीपू (30) पुत्र जगतपाल हैं।