फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव के मोड़ पर तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो किसान घायल हो गये। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्रयागराज रेफर किया गया है। उधर एक अन्य सड़क दुर्घटना में मां-बेटी घायल हो गईं।
विज्ञापन

सपहा गांव निवासी मनराज पुत्र अमर सिंह बुधवार की सुबह अपनी बाइक से गांव के ही साथी किसान शिवनरेश पुत्र रामचंद्र के साथ मुख्यालय में खरीदारी करने आ रहे थे। जैसे ही बाइक गांव के मोड़ पर पहुंची तो सामने से तेज गति से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक चालक छिटककर दूर जा गिरे।
स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बाइक चालक ने हेलमेट लगाए था। इसके अलावा रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल गांव जा रही अमरपुर गांव निवासी गनेशिया देवी पत्नी रामसजीवन व उसकी बेटी चंदेरी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें