फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने किसान को रौंदा, मौत

विज्ञापन
फोटो-8- अनिल त्रिपाठी - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
शिवरामपुर(चित्रकूट)। राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौराहे के पास बाइक से सामग्री खरीदने गए किसान को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। इससे किसान की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव का अनिल त्रिपाठी (40) पुत्र गयादत्त बाइक से शिवरामपुर बाजार सामग्री लेने जा रहा था। शिवरामपुर कस्बे में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को रास्ते में फोन आने पर चौराहे के कुछ पहले बाइक खड़ी कर सड़क किनारे बात करने लगा। फोन पर बात करने के लिए हेलमेट उतार कर बाइक पर टांग दिया था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर किसान को कुचलते हुए फ रार हो गया। इससे मौके पर ही किसान की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि किसान बोरिंग मशीन का कार्य करता था। उसके दो बेटियां है। घटना के बाद से पत्नी संगीता का रो-रोकर बेहाल है। तीन भाईयों में मृतक बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें