फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर्व में लाखो श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बसंत पंचमी पर्व 30 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए धर्मनगरी सहित स्कूल कॉलेजों में तैयारिया शुरू हो गई हैं। बसंत पंचमी पर्व में धर्मनगरी मंदाकिनी नदी में लाखों श्रद्धालु मंदानिकी नदी में स्नान करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियोें ने तैयारिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर्व 30 जनवरी को मनाया जाएगा। इसमें माघ मेला होने कारण इस पर्व मेें धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालु आने की संभावना जताई जा रही है। यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, स्कूल कॉलेजों में भी बसंत के लिए तैयारी की जा रही हैं। इसमें शहर के गुरू कृपा पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजन व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।इसके अलावा अन्य स्कूल कालेजों में कार्यक्रम होगा। पं. रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 29 जनवरी दिन बुधवार को सुबह 8 बजकर 18 मिनट के बाद पंचमी तिथि प्रवेश करेगी। उदयकालिक पंचमी तिथि 30 जनवरी दिन गुरूवार को सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक ही रहेगी। इसमें कर्णवेध आदि संस्कार किया जाना शुभ रहेगा क्योंकि इस वंसत पंचमी में माह, पक्ष, तिथि, वार एवं योग शुद्ध रूप से मिल रहे है। सिद्धि योग होने से संस्कारों के लिये अति दुर्लभ योग बन रहा है। ध्यान रहे जन्म से विषम वर्षो में यह संस्कार अधिक शुभ माने जाते है।
-----------
स्वास्थ्य शिविर 30 को लगाया जाएगा
चित्रकूट। बसंत पंचमी पर्व में आरोग्य भारतीय व सहयोगी संस्थाओं के माध्यम लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर में 30 जनवरी को लगाया जाएगा। इस शिविर में जिला स्वास्थ्य समिति, सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुड़, आरोग्य धाम, सेवाधाम के सहयोग से होगा। यह जानकारी आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डा. विपुल प्रताप सिंह ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें