फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू के पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Fri, 18 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू के पदाधिकारियों ने खराब फसल का नमूना लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों को सूखा राहत का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। हाथों में खराब फसल का नमूना लिए किसान पदाधिकारियों ने बताया कि दैवीय आपदा के कारण फसल खराब हो गई है।

 सिंचाई के  लिए पानी नहीं मिल रहा। सूखे से प्रभावित किसानों के घरों की लड़कियों की शादी टल गई है। इससे किसान परेशान है।


सूखा घोषित होने के बावजूद किसानों को सूखे का मुआवजा नहीं मिल रहा। प्रत्येक गांव में राहत शिविर लगाए जाएं। प्रदर्शन के बाद किसान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें जल्द पूरा मुआवजा दिलाने के साथ ही यूपी में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है। इस मौके पर भूपत सिंह, मोहित कुमार, मनोज तिवारी, राकेश कुमार, लवलेश गुप्ता, सूरज सोनी व तीरथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें