फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत

Wed, 19 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर मटियारा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिर्जापुर-झांसी हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर लाठियां चटकाईं। घटना की गंभीरता पर एसडीएम वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। मृतकों के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ मऊ थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अहिरी ग्राम पंचायत के बालापुर मजरा थाना मऊ निवासी रामबाबू (30) पुत्र नंदकिशोर और रामचरन (21) पुत्र सुक्खा बाइक से मटियारा जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे राजरानी गैस गोदाम के पास हाइवे पर कर्वी की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए और दोनों युवक बोलेरो में फंस गए। मौके पर ही दोनो ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना होते ही आसपास के गांवों के लोग और मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किया।

 ग्रामीणों ने चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, तहसीलदार गुलाब सिंह, सीओ सत्यवीर सिंह रैपुरा, मऊ और बरगढ़ के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी किसी तरह दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लगभग ढाई बजे आक्रोशित परिजन अस्पताल से दोनों शवों को लेकर मिर्जापुर-झांसी हाइवे गए और वहां जाम लगा दिया। ये देख पुलिस वालों के हाथपांव फूल गए। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी चलाए। इस पर कुछ सिपाहियों ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी कर दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने शवों को जबरदस्ती वाहन में डाला और कर्वी पोस्टमार्टम हाउस ले गए। एसडीएम ने चालक को गिरफ्तार करने और जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। मृतकों के पिता नंदकिशोर और सुक्खा ने मऊ थाने में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें