फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 शिकायतें मिलीं लंबित

Tue, 18 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर में डीएम नीलम अहलावत की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 28 शिकायत पत्रों के लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्हाेंने अधिकारियों को सात दिन के अंदर इनके निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं 208 फरियादी फिर खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन


तहसील में डीएम ने पूर्व में लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की। इस दौरान राजस्व विभाग के 5, पुलिस विभाग के 6, विकास विभाग का 1, बेसिक शिक्षा विभाग के 6, स्वास्थ्य विभाग का 1, अग्रणी जिला प्रबंधक के 4, जिला पंचायत राज अधिकारी का 1, विद्युत विभाग के 3 और जिला पूर्ति विभाग का 1 प्रार्थना पत्र लंबित मिला। इस पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अगले तहसील दिवस से पूर्व लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को तहसील दिवस में 214 प्रार्थना पत्र मिले, जिसमें से सिर्फ 6 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 अन्य लोग आश्वासन के भरोसे लौट गए। इस मौके पर 20 विकलांग प्रमाण पत्र और 15 रियायती प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए। तहसील दिवस में एसपी पवन कुमार, सीडीओ मुजाहिदल अहसन, सीएमओ डा केडी द्विवेदी, उपकृषि निदेशक जगदीश नारायण, पंचायत राज अधिकारी दयाराम कुशवाह, एसडीएम राजापुर सीपी उपाध्याय, बीएसए वीके सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजमणि विश्वकर्मा, एक्सईएन जल निगम जेपी सिंह, डीआईओएस मो. रफीक, अधिशाषी अधिकारी राजापुर हासीम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें