फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी दो महिला की मौत, युवक झुलसा

Thu, 23 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शोकाकुल अवस्था में बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर आग से झुलसी दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बांदा के कमासिन मवई की कविता देवी (20) पत्नी सौरभ बुधवार को घर में डिबरी की आग से झुलस गई। उसके ससुर गंगाप्रसाद ने बताया कि बहू पति के लिए खाना लेकर कमरे में गई तो वहां रखी डिबरी अचानक हाथ लगने से छिटककर गिर गई। इससे उसकी साड़ी में आग लग गई।

यह देखकर उसके पति सौरभ ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसमें दोनों झुलस गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां कविता की मौत हो गई। सौरभ की हालत में सुधार है। मृतका के पिता ओरन बांदा निवासी मेवालाल ने बताया कि 22 नवंबर 2015 को शादी हुई थी।
विज्ञापन


उधर, शिवरामपुर के खुटहा में आग से झुलसी निशा देवी की गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पति गौरव ने बताया कि खाना बनाते समय बुधवार की शाम को पत्नी आग से झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें